ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी के 42 वे पाटोंत्सव के अवसर पर अ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय शाखा राणापुर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के प्रारंभ के पूर्व पूज्य आचार्य श्री जयंतसेन सुरीश्वरजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण डॉ जीएस चौहान, श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय जैन श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, समाज के वरिष्ठ मनोहरलाल नाहर, पंकज कटारिया ने किया । परिषद के शाखा अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी । विनय कटारिया,हितेश जैन,दिलीप सालेचा,रजनीश नाहर, जितेंद्र नाहर,मनीष कटारिया,दिव्यांश कटारिया , अरविंद मोगरा ,तरुण परिषद के अवि सकलेचा,ललित सालेचा ने अतिथियों , लैब टिम और रक्तदाताओं का स्वागत किया और रक्त दाताओं को उपहार भी दिए । इस अवसर पर दिनेश नाहर,योगेश सालेचा,अमित बबलू कटारिया राजेंद्र कटारिया, नरेंद्र जैन,सुरेश समीर,आदि उपस्थित थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.