ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
पोष दशमी उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में पांच दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत जिनालय में 5 दिवसीय पूजन महिला मंडल द्वारा पढ़ाई गई । वहीं गुरुवार को श्री लक्ष्मणी तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 120 यात्रियों ने यात्रा का लाभ लिया । यात्रा के आयोजक श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया थे । लक्ष्मणी जी में विराजित साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी की पावन निश्रा में पूजन कमलेश कटारिया,अभय फतेहचंद जी कटारिया,जय प्रकाश सालेचा की और से श्री पार्श्व संगीत मंडल के द्वारा पढ़ाई गई । यात्रा के यात्रियों के लिए नवकारसी का लाभ मेहता परिवार खट्टाली ने लिया । खट्टाली में मेहता परिवार ने संघ की ढोल के साथ अगवानी करते हुए सभी का भावभीना स्वागत किया । और सभी को स्नेह के साथ नवकारसी का लाभ दिया । मेहता परिवार ने यात्रा आयोजक चंद्रसेन कटारिया का एवं संघ के वरिष्ठ मोतीलाल सालेचा का शाल श्रीफल के साथ बहुमान किया । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की और से खट्टाली श्री संघ के वरिष्ठ समरथमल मेहता एवं चारभुजा मंदिर के प्रमुख राधेश्याम जी मालानी का शाल एवं श्रीफल के साथ बहुमान किया । लक्ष्मणी जी में पार्श्व पंच कल्याणक पूजन में सभी ने खूब उत्साह के साथ नाचते गाते पूजन पढ़ाई। साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी ने पूरे राणापुर सकल संघ को धर्मलाभ देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.