ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर    
जैन समाज में आठ का अंक बहुत ही महत्वपूर्ण हे।प्रभु की पूजन अष्ट द्रव्य से की जाती हे वही आठ कर्मों का नाश जैनत्व की पहचान हे। उसी श्रखला में पुण्य सम्राट श्री के 89 वे जन्मदिवस की जोड़ भी आठ होती है पूज्य श्री के 89 वे जन्मोत्सव की स्मृति स्वरूप नगर के प्रतिष्ठित मोहनलाल जी लुणाजी नाहर परिवार ने मुनिसुव्रत जिनालय में अपनी लक्ष्मी का उपयोग करने की घोषणा कर पुण्यकार्य किया है। घोषणा का जिक्र करते हुए पवन नाहर ने बताया कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा ओर चेत्रि पूर्णिमा पर स्वामीवात्सल्य (मुनिसुव्रत संघ का)आयोजित किया जाएगा। दादा गुरुदेव श्री की प्रतिमा के मस्तक पर सोने की पट्टिका लगाई जाएगी वहीं अभिषेक करने हेतु दो  रजत वृषभ कलश अर्पण किए जाएंगे ।स्व.मोहनलाल जी एवं लुणाजी जी नाहर के पुत्र चंदूलाल जी,मदनलाल जी,मनोहरलालजी,लक्ष्मीचंदजी,अनोखीलालजी ,समरथमल जी दिनेश चंद्र जी नाहर परिवार द्वारा इस घोषणा का सकल जैन संघ ने हर्ष ध्वनि से अनुमोदना करते हुए नाहर परिवार को बधाई दी। इसी श्रृंखला में नवयुवक परिषद के तत्वावधान में 25 श्रावक श्राविकाओं ने सामयिक भी की जिसकी प्रभावना भी समरथमल नाहर परिवार द्वारा वितरित की गई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.