ड्राइंग वर्कशाप के आयोजन कर बच्चो को सिखाए पेंटिंग आर्ट के गुर..

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
स्कूल की छुट्टियां होते ही बच्चो से खाली टाइम में क्या सिखाए यह चिंता हर पालक के मन में बन जाती है । इसी समस्या का समाधान करने राणापुर की बालिका माही कल्पेश जैन ने ड्राइंग आर्ट सीखने के लिए 5 वर्ष से अधिक आयु के बालक बालिकाओं का 8 दिवसीय कैंप का आयोजन किया । जिसमे बड़ी संख्या में बच्चो ने भाग लेकर ड्राइंग डिजाइन के गुर सीखे। छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप सुंदर पेंटिंग बनाई । बच्चो ने माही का धन्यवाद देते हुए इस प्रकार का कैंप आगे भी लगाए जाने का अनुरोध किया ।
