ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर

दाऊदी बोहरा समाज के रजला निवासी व्यापारी जो कि रोजाना रमजान चलने के कारण रजला से राणापुर मस्जिद में आना-जाना करते है क्योंकि यहां पर बोहरा समाज की एक मस्जिद है यहां पर समस्त रजला के साथ आसपास के गांव वाले दाऊदी बोहरा समाज के लोग राणापुर मस्जिद में नमाज अदा करने आते है, और इबादत के बाद रोज रोजा खोलने और भोजन साथ में मिलकर करते हैं इसी प्रकार से कल यानी 28 मार्च को राणापुर में रजला से आए कुछ बोहरा समाज के व्यापारी हकीम, मुस्तुफा, जुल्लु, नुरुद्दीन आदि के साथ में दो बच्चियों साथ मे थी और वह अपना व्यवसाय बंद कर इबादत करने आये थे और वापस भोजन कर के अपने गांव रजला की तरफ रात्रि करीब 9 बजे के आस पास जा रहे थे तभी वगलावट तरफ से मेड़ा फलिये के समीप एक बाइक पर 3 व्यक्ति जिसमे से एक कुँवरसिंह पिता थावरिया भूरिया था जिसने गाड़ी मारूति सुजुकी इको क्रमांक MP45 कि 2937 के अगले कांच पर लठ मारी जिससे गाड़ी का कांच फुट गया जिसके बाद गाड़ी में बैठे लोगों ने बाइक सवार को रोका और पूछा तुमने ऐसा क्यों किया तो कुँवरसिंह ने बोला कि तुम गाड़ी में शराब ले जाते हो और अभी आचार सहिंता चल रही है तो तुम कही नहीं जा सकते हो कहा गया। जिसके बाद बोहरा समाज के लोगो ने राणापुर थाना में इसकी FIR दर्ज करवाई गई।पुलिस के अनुसार मारपीट का मामला सामने आया है, आरोपि पर अधिनियम 1860 की धारा 341, 294, 427, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.