ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज राणापुर(ललित जैन)
दशहरा मैदान में बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन संपन्न हुआ जिसमे आयुष विभाग झाबुआ द्वारा पोषण वाटिका की प्रदर्शनी लगाई गई। इंदौर अष्टांग कॉलेज के विशेषज्ञो द्वारा शिविर में आए हुए मरीजों का उपचार किया गया। झाबुआ आयुष विभाग के डॉक्टर के द्वारा भी मरीजों को उपचार कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया ।
बृहद स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग के संभागीय अधिकारी डॉक्टर रमेश भायल भी उपस्थित रहे । जिला आयुष अधिकारी प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा बृहद स्वास्थ्य शिविर में आयुष शिविर का आयोजन किया गया ।आयुष विभाग द्वारा फूड स्टॉल लगाया गया जिसकी कमिश्नर मालसिंह भयडिया द्वारा प्रशंशा की गई ।साथ ही सुझाव दिया गया को इस प्रकार की प्रदर्शनी को एलईडी टीवी के माध्यम से प्रसारित करना चाहिए जिससे ग्रामीण जनो को इसकी अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके । आयुष विभाग द्वारा 6 सौ से ज्यादा लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपेश एवम डॉक्टर कलम बरिया द्वारा शिविर के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की गई ।डॉक्टर कैलाश पाटीदार होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी का विशेष मार्गदर्शन शिविर को संपन्न करने में प्राप्त हुआ ।एवं डॉ शिल्पा डावर होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी व आयुष विभाग झाबुआ के समस्त अधिकारी एवम कर्मचारियों द्वारा अपने विशेष सहयोग से शिविर को सफल बनाया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.