ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
राणापुर में 18 फरवरी रविवार को निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डॉ जीएस चौहान ने बताया कि शिविर में हितग्राहियों का पंजीयन कर बीमारियों की शीघ्र पहचान करते हुए आवश्यक उपचार व रेफरल की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर में आने वाले हितग्राहियों का पंजीयन कर विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जन स्वास्थ्य सेवाये जैसे कैंसर रोग संबंधी समस्याएं मानसिक रोग, स्वांस रोग/दमा रोग, पेट रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, नाक/कान/गला रोग, ऑडियोमैट्री व स्पीच थेरेपी, चमड़ी रोग, योरोलॉजी (मूत्र मार्ग संबंधि समस्या), शिशु रोग, हड्‌डी रोग, मेडिसिन, सर्जरी, हृदय रोग, बी.पी./ शुगर/सिकल सेल की जांच इत्यादि प्रदान की जावेगी। साथ ही आभा आई डी. आयुष्मान कार्ड भी शिविर स्थल पर बनायें जावेगे। शिविर आयोजन स्थल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जावेगा, जिसके अंतर्गत आम जन स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे। शिविर में शासकीय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों, निजी मेडिकल कॉलेज विशेषज्ञों, आयुर्वेदिक चिकित्सक, होम्योपैथी चिकित्सक तथा जिला स्तर के विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों द्वारा सेवायें दी जावेगी।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.