ब्रेकिंग न्यूज

तत्वत्रयी प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सकल जैन समाज को दी निमंत्रण पत्रिका

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)

भाण्डवपुर में गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सुरीश्वर महाराज साहब एवं आचार्य जयरत्न सुरीश्वर जी की पावन निश्रा में पुण्य सम्राट जयंत सेन सुरीश्वर जी का मंदिर सहित तत्वत्रयी प्रतिष्ठोत्सव का आयोजन दिनांक 5 फरवरी से 19 फरवरी 2024 को होने जा रहा है । इस एतिहासिक प्रतिष्ठोत्सव के लिए रविवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश के समस्त जैन मंदिरों में एक साथ एक ही दिवस को इस महा महोत्सव की पत्रिका प्रत्येक श्री संघ के प्रमुख एवम सदस्यों की उपस्थिति में ढोल धमाके के साथ नाचते जयकारे लगाते हुए मंदिर में रख सभी श्री संघों के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया गया । राणापुर में भी इसी क्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री जवाहरलाल जी जैन काकडीवाला,श्री प्रदीप भंडारी,श्री योगेन्द्र नाहर,श्री विवेक वागरेचा,श्री मीत बरमेचा श्री पलाश कोठारी के आतिथ्य में नगर के श्वेतांबर जैन श्री संघ (राजेंद्र भवन),श्वेतांबर जैन श्री संघ मुनिसुव्रत जिनालय, अग्रवाल मंदिर, दिगम्बर जैन मंदिर हुमड़ समाज के श्री संघ प्रमुख एवम सदस्यो की उपस्थिति में चारो मंदिरों में पत्रिका देकर सभी को निमंत्रण दिया गया । श्री मुनिसुव्रत जिनालय जैन श्री संघ के द्वारा बस स्टेंड पर पत्रिका को कंकू चावल से बधा कर एक जुलूस के रूप में अतिथियों की अगवानी की गई ।मुनिसुव्रत जिनालय पर श्री संघ अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया ने अतिथियों का बहुमान किया । श्री जवाहरलाल काकड़ीवाला ने सभी को निमंत्रण दिया । इस अवसर पर श्री संघ,परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.