ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा। न्यूज रानापुर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है ।जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले 26 लोग दिवंगत हुए हैं
आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पहलगाम आतंकी हमले के चलते पूरे देश में अलर्ट जारी है और ऐसे स्थानो पर दबिश दी जा रही है जहां बाहरी ओर संदिग्ध लोग अपनी पहचान छुपाकर डेरा जमाए हुए हैं। वही देश से पाकिस्तानियों को भी वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है। ऐसी स्थिति में रानापुर में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दे रहा है।सोमवार को अचानक पुलिस प्रशासन ने चौराहों ,गलियों पर घरों पर जाकर घरों में रहने वाले लोगों की जानकारी ली गई। टीआई दिनेश रावत ने बताया कि बाहरी लोग आकर यहां निवास कर रहे हैं जिनकी पहचान पुलिस से भी छुपाई जाती है । पहलगाम में भी एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है ऐसी स्थिति में संदिग्ध लोगों की पहचान करने हेतु दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। अगर कोई बिना जानकारी दिए और पहचान छुपाकर यहां रह रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बिना जानकारी किराए से रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.