श्री आदिनाथ जन्मकल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर पढ़ाई पूजन

मालवा न्यूज राणापुर(ललित जैन)
श्री आदिनाथ जन्मकल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर शनिवार को श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में सुबह परमात्मा का पक्षाल,केसर पूजन हुई ।स्नात्र पूजन शशिकांत कटारिया की और से सुनील नाहर द्वारा पढ़ाई गई । दोपहर में आदिनाथ भगवान की पंच कल्याणक पूजन महिला परिषद के द्वारा पढ़ाई गई । पूजन में महिलाओं ने सुंदर गीतों के साथ भगवान की भक्ति की । पूजन के लाभार्थी चंद्रसेन कटारिया एवं मोतीलाल सालेचा परिवार थे । पूजन के पश्चात प्रभावना वितरित किंगई ।
