हृदय सम्राट गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सुरीश्वर जी के 76 वे जन्मदिन पर गायों को गोग्रास करवाया



ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
धर्म दिवाकर हृदय सम्राट गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के 76वें जन्मदिवस की उपलक्ष में श्री राजराजेंद्र जयंत गोपाल गौशाला में 76 दीपों का प्रज्वलन कर पूज्य आचार्य श्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए गौशाला में गायों को गोग्रास करवाया गया । हरी सब्जी, टमाटर एवं गो मिष्ठान खिलाकर गायों की सेवा की गई । इस अवसर पर गोशाला समिति के अध्यक्ष श्री हरिओम दवे,श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय श्वेतांबर जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रसेन कटारिया समाज के वरिष्ठ मनोहर नाहर,गोशाला के ट्रस्टी गोपाल हरसोला ,निखिल पंड्या,हितेश जैन,दिनेश नाहर, वीरेंद्र जैन,जितेंद्र कटारिया,दिलीप सालेचा,निरंजन जैन,जितेंद्र नाहर गौरव जैन आदि समाजजन एवं गोशाला के सदस्य गण उपस्तिथ थे ।
