ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

भाजपा के मंत्री प्रहलाद पटेल की जनता के प्रति अभद्र शब्दों में की गई टिप्पणी से नाराज होकर राणापुर कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष कैलाश डामोर ऐव शहर अध्यक्ष दिनेश गाहरी के नेतृत्व में पूराने बस स्टेंड पर पटेल का पुतला फूंका। जिला मंत्री सुरेश समीर तथा ब्लाक अध्यक्ष कैलाश डामोर ने मंत्री पटेल की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता सरकार के मद में घिनौनी हरकत कर रहे हे। बोलते वक्त उनका अहंकार स्पष्ट दिखाई देता हे। चुनावों में जनता से वोटो की भीख मांगने वाले ये मंत्री जितने के बाद जनता को भिखारी कह रहे हे।
दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। आभार दिनेश गहरी ने किया। पुतला दहन में अज्जू ठाकुर,योगी ठेकेदार,विनोद पंचाल,गोरम पड़ियार,नारायण जैन,अरबाज
सिंसगर,मनीष वर्मा,ने पुलिस की आंखों से बचते हुए पुतले में आग लगाई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.