राणापुर को अयोध्या बनाने में जुटी युवाओं की टोलियां
मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)

सन 2024 के प्रथम जनवरी माह की 22 तारीख को श्री अयोध्या तीर्थ में विशाल नव निर्मित मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिससे पुरे देश में उत्साह और ख़ुशी का वातावरण निर्मित हो गया है।देश के प्रत्येक गांव नगर और शहर दीपावली की तरह दीपो, बंदनवारो और रंगोलियो से सजने को तैयार है। उसी श्रंखला में राणापुर नगर को युवाओं की मस्तानी टोलिया अयोध्या बनाने की तैयारियां कर रही है।*
सजादो घर को गुलशन सा मेरे श्री राम आये है। इसी तर्ज पर अयोध्या में प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए राणापुर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। करीब 3500 भगवा ध्वज और तोरण द्वारों से प्रत्येक घर को सजाने का निवेदन किया जा रहा है। घर घर दीपक की श्रंखला बनाने की विनती भी की जारही हे।
22 तारीख को नगर के सभी मंदिरों में अपने अपने समाज द्वारा अभिषेक किया जायेगा तथा अयोध्या के प्रतिष्ठोत्व को टीवी या एल ई डी पर लाइव प्रदर्शन दिखाया जाएगा।
दोपहर 3 बजे से दुकाने बन्द कर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आमंत्रण घर घर पीले चावल देकर किया जा रहा है। श्री राम मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जावेगी जो नगर के सरदार मार्ग,तिलक गली,शिवाजी चोक,आजाद चोक,जवाहर मार्ग,चंद्रशेखर आजाद मार्ग,
सुभाष चौक,सुभाष मार्ग होते हुए बस स्टेंड पर पहुचेंगी। जहा हनुमान चालीसा के पश्चात उज्जैन के पंडो द्वारा विशाल आरती उतारी जावेगी तथा महाप्रसादी का वितरण एव आसमानी आतिशबाजी होगी।शोभायात्रा में कलश लिए महिला,अश्व ऊँट, बग्गी,बेंड,नासिक ताशे,स्थानीय ढोल,राम दरबार की झांकी,हनुमान, फूल बरसाती मिसाइल
आकर्षण का केंद्र होगी।जुलुश में पुरुष सफेद वस्त्र एव महिलाये केसरिया एव चुनरी में सम्मिलित होगी। युवा वर्ग सुबह से ही आयोजन की तैयारियों में लगा हुआ है वही इस आयोजन में प्रत्येक व्यक्ति आगे आकर अपना योगदान दे रहा है। विशेष ख़ुशी की बात यह है कि इस आयोजन में बिना राजनितिक भेदभाव के समूचे हिन्दू समाज के बेनर तले आयोजित किया जा रहा है।नगर में निवास करने वाले करीब 40 समाज के प्रत्येक बाल अबाल नर नारी को उपस्थित रहने का आव्हान किया गया है। 22 जनवरी की इस ख़ुशी में 1 जनवरी से 9 जनवरी तक श्री राम कथा का आयोजन भी किया गया है जिसमे व्यासपीठ से सन्त ज्ञानी जी महाराज अपनी वाणी से श्रोताओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की महिमा का रसपान करा रहे हे।
